State Governors List India in Hindi (भारतीय राज्यों के राज्यपाल)
State Governors List India in Hindi (भारतीय राज्यों के राज्यपाल) : इस पोस्ट मे आपको आपको भारत के राज्यों के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल / प्रशासक की सूची उपलब्ध करवाई जा रही है । भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने 6 जुलाई 2021 को भारत के 8 राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किए है । जिसमे 3 नए राज्यपाल व 5 राज्यपालों के स्थानांतरण किया है । नीचे भारत के सभी राज्यों के राज्यपालों की सूची दी गई है । इससे पहले भारत के संविधान मे राज्यपाल के बारे मे क्या प्रावधान किए गए है ।
भारतीय संविधान मे राज्यपाल से संबंधित महत्त्वपूर्ण अनुच्छेद ( Important Article of Governer in Indian Consitution)
- भारतीय संविधान के भाग 6 अध्याय 1 मे राज्य की कार्यपालिका की व्याख्या की गई ।
- संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा । परंतु 7वें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 द्वारा एक ही व्यक्ति दो या अधिक राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किया जा सकेगा ।
- संविधान के अनुच्छेद 154 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति ।
- संविधान के अनुच्छेद 154 (1) के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल मे निहित होगी और वह इसका प्रयोग संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीन अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा।
- संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी ।
- संविधान के अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल की पदावधि के बारे मे प्रावधान किया गया ।
- संविधान के अनुच्छेद 156 (1) के अनुसार राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादप्रर्यंत पद धारण करेगा।
- संविधान के अनुच्छेद 156 (2) के अनुसार राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित कर त्यागपत्र देगा।
- संविधान के अनुच्छेद 156 (3) के अनुसार राज्यपाल, पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष तक पद धारण करेगा ।
- संविधान के अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल नियुक्त होने की योग्यता ।
- भारत का नागरिक हो ।
- 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो ।
- संविधान के अनुच्छेद 158 के अनुसार राज्यपाल के पद के लिए शर्ते
- राज्यपाल संसद व विधानमंडल के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा ।
- राज्यपाल अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा ।
- राज्यपाल उपलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकार का हकदार होगा ।
- राज्यपाल की उपलब्धि व भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएंगे ।
- संविधान के अनुच्छेद 159 के अनुसार राज्यपाल द्वारा शपथ व प्रतिज्ञान
- प्रत्येक राज्यपाल, उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठ न्यायाधीश के समक्ष “संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूंगा और मैं (राज्य का नाम) की जनता की सेवा और कल्याण मे निरत रहूँगा” की शपथ लेगा ।
- संविधान के अनुच्छेद 160 के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा कुछ आकस्मिकताओ मे राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन के लिए उपबंध ।
- संविधान के अनुच्छेद 161 के अनुसार क्षमा आदि की और कुछ मामलों मे दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति ।
- संविधान के अनुच्छेद 162 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार ।
राज्यपाल की शक्तियां और कार्य
- कार्यकारी शक्तियां
- विधायी शक्तियां
- न्यायिक शक्तियां
- वित्तीय शक्तियां
- स्व-विवेकीय शक्तियां
इसे भी देखे : भारत का नया मंत्रिमण्डल विस्तार ।
राज्यपाल की कार्यकारी शक्तियां
- संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को नियुक्त करता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 165 के अनुसार राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति करता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार राज्य मे संवैधानिक आपातकाल के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश कर सकता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 243 K के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त को नियुक्त करता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 243 I के अनुसार राज्य वित्त आयोग की के अध्यक्ष की नियुक्ति करता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 316 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति करता है । लेकिन उन्हे सिर्फ राष्ट्रपति ही हटा सकता है ना कि राज्यपाल ।
राज्यपाल की विधायी शक्तियां
- संविधान के अनुच्छेद 171 (3) के अनुसार राज्य विधानपरिषद के कुल सदस्यों के 1/6 भाग नामित कर सकता है जिन्हे साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता और समाज सेवा का ज्ञान हो ।
- संविधान के अनुच्छेद 174 के अनुसार राज्य विधानसभा के सत्र को आहूत या सत्रावसान और विघटित कर सकता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 176 के अनुसार विधानमंडल के प्रत्येक चुनाव के बाद और प्रतिवर्ष के पहले सत्र को संबोधित करता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 200 के अनुसार राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक को राष्ट्रपति के पुन:विचार के लिए आरक्षित रख सकता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 333 के अनुसार विधानसभा मे आंग्ल भारतीय समुदाय से एक सदस्य की नियुक्ति कर सकता है ।
- संविधान के अनुच्छेद 213 के अनुसार अध्यादेश जारी करने की शक्ति ।
राज्यपाल की वित्तीय शक्तियां
- कोई भी धन विधेयक राज्यपाल की पूर्व अनुमति के बाद ही विधान सभा मे प्रस्तुत किया जा सकता है ।
इसे भी पढे : भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेद
State Governors List India in Hindi (भारतीय राज्यों के राज्यपाल)
Indian State and Union Territory Governors ( Updated : 10 September 2021 ) | ||
---|---|---|
राज्य व उनके राज्यपाल
|
||
क्र सं | राज्य | राज्यपाल |
1 | आन्ध्र प्रदेश | बिस्वा भूषण हरिचन्दन |
2 | अरुणाचल प्रदेश | बी॰डी मिश्रा |
3 | आसाम | जगदीश मुखी |
4 | बिहार | फागु चौहान |
5 | छत्तीसगढ़ | सुश्री अनुसूइया ऊईके |
6 | गोवा | पी एस श्रीधरन पिल्लई |
7 | गुजरात | आचार्या देवव्रत |
8 | हरियाणा | बंदारु दत्तात्रेय |
9 | हिमाचल प्रदेश | राजेन्द्र विश्वनाथ आरलेकर |
10 | झारखण्ड | रमेश बैस |
11 | कर्नाटक | थावरचंद गहलोत |
12 | केरल | आरिफ मोहम्मद खान |
13 | मध्य प्रदेश | मंगु भाई छगन भाई पटेल |
14 | महाराष्ट्र | भगत सिंह कोश्यारी |
15 | मणिपुर | नज़मा हेपतुल्ला |
16 | मेघालय | सत्यपाल मलिक |
17 | मिज़ोरम | हरि बाबू खंभामपती |
18 | नागालैंड | जगदीश मुखी |
19 | ओड़ीसा | गणेशी लाल |
20 | पंजाब | बनवारी लाल पुरोहित |
21 | राजस्थान | कलराज मिश्र |
22 | सिक्किम | गंगा प्रसाद |
23 | तमिलनाडु | आर एन रवि |
24 | तेलंगाना | तमिलिसाई सौंदरराजन |
25 | त्रिपुरा | सत्यदेव नारायण आर्य |
26 | उत्तरप्रदेश | आनंदीबेन पटेल |
27 | उत्तराखंड | जर्नल गुरमीत सिंह |
28 | पश्चिम बंगाल | जगदीप धनखड़ |
केंद्रशासित प्रदेश व उनके उपराज्यपाल / प्रशासक
|
||
केंद्रशासित प्रदेश | उपराज्यपाल / प्रशासक | |
1 | अंडमान ओर निकोबार द्वीप समूह | डी के जोशी |
2 | चंडीगढ़ | वी पी सिंह बदनौर |
3 | दादर ओर नगर हवेली | प्रफुल पटेल |
4 | दमन ओर दीव | प्रफुल पटेल |
5 | दिल्ली | अनिल बैजल |
6 | जम्मू ओर कश्मीर | मनोज सिन्हा |
7 | लक्षद्वीप | प्रफुल पटेल |
8 | पुडुचेरी | तमिलिसाई सौंदरराजन |
9 | लद्दाख | राधा कृष्ण माथुर |
भारतीय राज्य व उनके राज्यपाल PDF Link | Download | |
|
||
Sources : भारत सरकार वेब पोर्टल |
State Governors List India in Hindi (भारतीय राज्यों के राज्यपाल)
Important Links | |
---|---|
Latest Job | Apply Online |
Syllabus | Admit Card |
Result | Question Paper |
Answer Key | Latest News |
All Important Quiz | Study Notes PDF |
India GK Quiz | Rajasthan GK Quiz |
Hindi Grammar PDF | Sanskrit Grammar PDF |
Geography PDF | History PDF |
Rajasthan GK PDF | Psychology PDF |
Computer PDF | Math Reasoning PDF |
Pedagogy PDF | Science PDF |
REET Quiz | Polity PDF |
Join Our Official Social Platform | |
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है और डैली जॉब अलर्ट के रूप में अपने Whatsapp, Telegram, Facebook, Instagram पर डैली जॉब अलर्ट प्राप्त करने के लिए हमारे Whatsapp Group, Telegram Channel व Facebook Page से जुड़ें यहाँ (Govt Jobs Whatsaap Group) पर आपको सभी प्रकार की भर्तियों के नोटिफिकेशन, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, डैली करंट अफेयर्स, सभी विषयों के हस्तलिखित एवं प्रिंटेड नोट्स एवं टॉपिक वाइज़ वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रैक्टिस सेट्स आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। | |
Youtube | |
Telegram | |
Telegram | |
Rajasthan Alert | REET 2021 |
VDO | Rajasthan GK |
हम Whatsapp, Telegram, Facebook, Instagram के माध्यम से पूछे गए आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे एवं जब भी नई नौकरियां वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी आपको इन सभी माध्यमों की सहायता से सूचित किया जाएगा। |