Rajasthan Ki Seema evam Sthiti

Rajasthan Ki Seema evam Sthiti

rajasthan gk in hindi, rajasthan gk hindi me, rajasthan ka gk, rajasthan ka gk pdf, rajasthan geography, rajasthan bhugol, rajasthan gk zone, rbse reet, rajasthan ki seema evam sthiti

राजस्थान की सीमा एवं स्थिति Rajasthan Ki Seema evam Sthiti : यह पोस्ट राजस्थान मे आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओ ( रीट, पटवार, पुलिस, ग्रामसेवक, एलडीसी, आरएएस, आरपीएससी, अध्यापक, स्कूल व्याख्याता आदि ) के लिए उपयोगी है । राजस्थान भूगोल जीके मे राजस्थान एक परिचय इन हिन्दी महत्त्वपूर्ण टॉपिक है । 

राजस्थान की सीमा व स्थिति Rajasthan Ki Seema evam Sthiti 

राजस्थान की स्थलीय सीमाः-

  • कुल लम्बाई – 5920 कि.मी.
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा की लम्बाई – 1070 किमी
  • अन्तराज्जीय सीमा की लम्बाई – 4850 किमी

अन्तराष्ट्रीय सीमा ( रेडक्लिफ रेखा ) :- 

  • भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा नाम दिया गया है।
  • इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है।
  • इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी।
  • इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य स्थित है।

  1. जम्मू-कश्मीर (1216 कि.मी.)
  2. पंजाब (547 कि.मी.)
  3. राजस्थान (1070 कि.मी.)
  4. गुजरात (512 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा- राजस्थान (1070 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात (512 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के चार जिलों से लगती है।

  1. श्री गंगानगर- 210 कि.मी.
  2. बीकानेर- 168 कि.मी.
  3. जैसलमेर- 464 कि.मी.
  4. बाड़मेर- 228 कि.मी.
  • रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव तक विस्तृत है।
  • रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 9 जिले पंजाब प्रान्त का बहावलपुर, बहावलनगर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रान्त के घोटकी, सुक्कुर, खेरपुर, संघर, उमरकोट व थारपाकर राजस्थान से सीमा बनाते हैं।
  • राजस्थान से सर्वाधिक सीमा जैसलमेर (464 कि.मी.) व न्युनतम सीमा बीकानेर (168 कि.मी.) की रेडक्लिफ रेखा से लगती है।
  • रेडक्लिफ के नजदीक जिला मुख्यालय- श्री गंगानगर
  • रेडक्लिफ के सर्वाधिक दुर जिला मुख्यालय- बीकानेर
  • रेडक्लिफ पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला- जैसलमेर
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला- श्री गंगानगर

यह भी देखे : RBSE REET 2021 के सम्पूर्ण नोट्स यहाँ से डाउनलोड करे ।

राजस्थान की अन्य राज्य से सीमा-

पंजाब (89 कि.मी):-

  • राजस्थान के दो जिलो की सीमा पंजाब से लगती है।
  • पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।
  • पंजाब के साथ सर्वाधिक सीमा श्री गंगानगर व न्यूनतम सीमा हनुमानगढ़ की लगती है।
  • पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर तथा दुर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं।
  • पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला श्री गंगानगर व छोटा जिला हनुमानगढ़ है।

हरियाणा (1262 कि.मी.):-

  • राजस्थान के 7 जिलों की सीमा हरियाणा के 8 जिलों (सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, गुडगाँव, मेवात) से लगती है।
  • हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ व न्युनतम सीमा जयपुर की है ।
  • सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ व दुर मुख्यालय जयपुर का हैं।
  • हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू व छोटा जिला झुंझुनू है।
  • मेवात (नुह) नवनिर्मित जिला है। जो राजस्थान के अलवर जिले को छुता है।

उत्तरप्रदेश (877 कि.मी.):-

  • राजस्थान के दो जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों (मथुरा व आगरा) से लगती है।
  • उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर कि लगती है।
  • उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर व दुर जिला मुख्यालय धौलपुर है।
  • उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर है।

मध्यप्रदेश (1600 कि.मी.):-

  • राजस्थान के 10 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों की सीमा से लगती है। (झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना)
  • मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है।
  • सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।
  • मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भीलवाड़ा व छोटा जिला धौलपुर है।

गुजरात (1022 कि.मी.):-

  • राजस्थान के 6 जिलों की सीमा गुजरात के 6 जिलों से लगती है।
  • (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद)
  • गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा उदयपुर व न्युनतम सीमा बाड़मेर की लगती है।
  • सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय डुंगरपुर व दुर मुख्यालय बाड़मेर है।
  • गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला बाडमेर व छोटा जिला डंुगरपुर है।

यह भी देखे : राजस्थान का सामान्य परिचय

तथ्यः-

  • राजस्थान के पांच पडौसी राज्य है। – पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात।
  • सबसे कम अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला जिला बाडमेर व अधिक झालावाड़ बनाता है।
  • राजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले – 23 (गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चूरू, सीकर , जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर।)
  • राजस्थान के केवल अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले – 21(हनुमानगढ़, झुंझुनू, चूरू, सीकर , जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर)
  • अन्तर्वर्ती जिले 8 हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते – पाली, जोधपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, टोंक, बूंदी, राजसमन्द।
  • पाली जिले की सीमा सर्वाधिक 8 जिलों से मिलती है – अजमेर, राजसमन्द, सिरोही, उदयपुर, जालौर, बाड़मेर, जोधपुर व नागौर।
  • राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर (पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर (पाकिस्तान+ गुजरात)

राजस्थान के 4 जिले ऐसे है जिनकी सीमा दो – दो राज्यों से लगती है-

  • हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा
  • भरतपुर:- हरियाणा + उतरप्रदेश
  • धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश