Rajasthan Ka Samanya Parichay

Rajasthan Ka Samanya Parichay

rajasthan geography notes pdf, rajasthan geography in hindi, rajasthan ki geography in hindi, rajasthan bhugol pdf, राजस्थान भूगोल pdf, राजस्थान भूगोल का परिचय, राजस्थान भूगोल का जीके, राजस्थान भूगोल सामान्य ज्ञान, राजस्थान का परिचय, rajasthan ka parichay pdf, rajasthan ka samanya parichay, राजस्थान एक परिचय इन हिंदी, राजस्थान सामान्य परिचय pdf

Rajasthan Ka Samanya Parichay : यह पोस्ट राजस्थान मे आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओ ( रीट, पटवार, पुलिस, ग्रामसेवक, एलडीसी, आरएएस, आरपीएससी, अध्यापक, स्कूल व्याख्याता आदि ) के लिए उपयोगी है । राजस्थान भूगोल जीके मे राजस्थान एक परिचय इन हिन्दी महत्त्वपूर्ण टॉपिक है । 

राजस्थान का सामान्य परिचय

  • राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 कि.वर्गमीटर है। जो कि देश का 10.41प्रतिशत है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
  • 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना।
  • 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,86,21,012 थी जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।

राजस्थान की स्थिति, विस्तार, आकृति, एवं भौतिक स्वरूप

  • भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
  • ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
  • ग्रीन वीच व भुमध्य रेखा दोनों के सापेक्ष राजस्थान उतरी पूर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
  • राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47?) के मध्य स्थित है।
  • राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 342239 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य (1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद) है।
  • कर्क रेखा अर्थात 23 ० 30′ अक्षांश राज्य के दक्षिण में बांसवाड़ा-डुंगरपुर जिलों से गुजरती है।
  • बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
  • विस्तारः- उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
  • पुर्व से पश्चिम तक चैड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
  • राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल – 7०9′
  • राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल – 8०47′
  • आकृतिः- विषम कोणीय चतुर्भुज या पतंग के समान।
  • स्थलीय सीमाः- 5920 कि.मी.(1070 अन्तराष्ट्रीय व 4850 अन्तराज्जीय)।
  • रेडक्लिफ रेखाः- रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है।इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।
रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य स्थित है।
जम्मू-कश्मीर 1216 कि.मी.
पंजाब 547 कि.मी.
राजस्थान 1070 कि.मी.
गुजरात 512 कि.मी.
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा- राजस्थान (1070 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात (512 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब
रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के चार जिलों से लगती है।
श्री गंगानगर 210 कि.मी.
बीकानेर 168 कि.मी.
जैसलमेर 464 कि.मी.
बाड़मेर 228 कि.मी.
  • रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव तक विस्तृत है।
  • रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 3 जिले पंजाब प्रांत का बहावलपुर जिला

राजस्थान की अन्य राज्य से सीमा-

पंजाब(89 कि.मी):- राजस्थान के दो जिलो की सीमा पंजाब से लगती है।तथा पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।पंजाब के साथ सर्वाधिक सीमा श्री गंगानगर व न्यूनतम सीमा हनुमानगढ़ की लगती है। पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर तथा दुर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं। पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला श्री गंगानगर व छोटा जिला हनुमानगढ़ है।

हरियाणा(1262 कि.मी.):- राजस्थान के 7 जिलों की सीमा हरियाणा के 8 जिलों (सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, गुडगाँव, मेवात) से लगती है। हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ व न्युनतम सीमा जयपुर की लगती है।तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ व दुर मुख्यालय जयपुर का हैं। हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू व छोटा जिला झुंझुनू है।
मेवात(नुह) नवनिर्मित जिला है।जो राजस्थान के अलवर जिले को छुता है।

उत्तरप्रदेश(877 कि.मी.):- राजस्थान के दो जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर कि लगती है।उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर व दुर जिला मुख्यालय धौलपुर है। उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर है।

मध्यप्रदेश(1600 कि.मी.):- राजस्थान के 10 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों की सीमा से लगती है।(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है।तथा सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भीलवाड़ा व छोटा जिला धौलपुर है।

गुजरात(1022 कि.मी.):- राजस्थान के 6 जिलों की सीमा गुजरात के 6 जिलों से लगती है। (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा उदयपुर व न्युनतम सीमा बाड़मेर की लगती है।तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय डुंगरपुर व दुर मुख्यालय बाड़मेर है। गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला बाडमेर व छोटा जिला डंुगरपुर है।

राजस्थान की अंतरराज्यीय सीमा 
पंजाब 89 किमी
हरियाणा 1262 किमी
उत्तरप्रदेश 877 किमी
मध्यप्रदेश 1600 किमी
गुजरात 1022 किमी

सबसे कम अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला जिला बाडमेर व अधिक झालावाड़ बनाता है।

सन् 1800 में जाॅर्ज थामसन ने सर्वप्रथम इस भू-प्रदेश को राजपुताना नाम दिया सन् 1829 में कर्नल जेम्सटाॅड ने अपनी पुस्तक द एनाल्स एण्ड एन्टीक्यूटीज आॅफ राजस्थान में हमारे इस राज्य के लिए राजस्थान, रायथान, रजवाडा नाम दिया था।

महत्त्वपूर्ण तथ्यः-

  • 26 जनवरी 1950 को संविधानिक रूप से हमारे राज्य का नाम राजस्थान पडा।
  • राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंम्बर 1956 को आया।
  • इस समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे।
  • 26 वां जिला-अजमेर-1 नवंम्बर, 1956
  • 27 वां जिला-धौलपुर-15 अप्रैल, 1982
  • यह भरतपुर से अलग होकर नया जिला बना।
  • 28 वां जिला- बांरा-10 अप्रैल, 1991
  • यह कोटा से अलग होकर नया जिला बना।
  • 29 वां जिला-दौसा-10 अप्रैल,1991
  • यह जयपुर से अलग होकर नया जिला बना।
  • 30 वां जिला- राजसंमद-10 अप्रैल, 1991
  • यह उदयपुर से अलग होकर नया जिला बना।
  • 31 वां जिला-हनुमानगढ़-12 जुलाई, 1994
  • यह श्री गंगानगर से अलग होकर नया जिला बना।
  • 32 वां जिला -करौली 19 जुलाई, 1997
  • यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना।
  • 33 वां जिला-प्रतापगढ़-26 जनवरी,2008
  • यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।
  • 1. चित्तौडगढ़- छोटी सादडी, आरनोद,प्रतापगढ़ तहसील
  • 2. उदयपुर-धारियाबाद तहसील
  • 3. बांसवाडा- पीपलखुट तहसील
  • प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया।प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।
  • प्रतापगढ़ को प्राचीन काल में कांठल व देवला/देवलीया के नाम से जाना जाता था।
  • राजस्थान का गंगानगर शहर पहले एक बड़ा गांव हुआ करता था रामगनगर।
  • राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर(38401 वर्ग कि.मी.) है जो भारत का तीसरा बड़ा जिला है( प्रथम- कच्छ, द्वितीय- लदाख या लेह )।
  • राजस्थान के जैसलमेर जिले को सात दिशाओं वाले बहुभुज की संज्ञा दि है।
  • राजस्थान के सीकर जिले की आकृति अर्द्धचन्द्र या प्याले के समान है।
  • राजस्थान के टोंक जिले की आकृति पतंगाकार मानी गई है।
  • राजस्थान के अजमेर जिले की आकृति त्रिभुजाकार मानी गई है।
  • राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की आकृति घोड़े के नाल के समान है।
  • राजस्थान के दो जिले खंण्डित जिले हैं-1. अजमेर – टाॅडगढ़ 2. चित्तौड़गढ़ – रावतभाटा
राजस्थान के संभाग
संभाग  जिले 
जयपुर संभाग जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू
जोधपुर संभाग जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
भरतपुर संभाग भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
अजमेर संभाग अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
कोटा संभाग कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़
बीकानेर संभाग बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू
उदयपुर संभाग उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग- बीकानेर व जोधपुर
  • सर्वाधिक अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर
  • न्युनतम अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग-बीकानेर
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय-बीकानेर
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय -जोधपुर
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग- जोधपुर
  • अन्तराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- बीकानेर
  • अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाले संभाग-सात
    सर्वाधिक अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला सम्भाग- उदयपुर
  • न्युनतम अन्तराज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग- अजमेर
  • अन्तराज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय- भरतपुर
  • अन्तराज्जीय सीमा से दुर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर
  • अन्तराज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग -जोधपुर
  • अन्तराज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- भरतपुर
  • दो बार अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग- उदयपुर(चित्तौड़गढ़ के दो भाग)
  • राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग- अजमेर
  • सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग-अजमेर
  • सर्वाधिक नदियों वाला संभाग-कोटा(नदियांे वाला जिला- चित्तौड़गढ़)
  • सबसे कम नदियों संभाग- बीकानेर(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)
  • राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई।अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
  • 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना।
  • 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।
  • भरतपुर संभाग दो संभागों से अलग होकर बना जो निम्न है।
  • जयपुर संभाग से भरतपुर व धौलपुर लिये गये तथा कोटा संभाग से सवाई माधोपुर व करौली लिये गये।
  • राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप 1 नवम्बर 1956 को आया। वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2संभाग(जोधपुर व उदयपुर) है तथा 5 जिलों वाला संभाग एक जयपुर है।तथा 4 जिलों वाले संभाग(बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर)4है।
  • 4 जुन, 2005 से पुर्व 7 जिलों वाला संभाग- जयपुर, 6जिलों वाला संभाग- जोधपुर व कोटा,5 जिलों वाला संभाग उदयपुर, 4जिलों वाला संभाग 2 (बीकानेर व अजमेर) थे।

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओ के नोट्स व सूचनाए प्राप्त करने के लिए आज ही हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े । 

Click Here to Join Telegram Channel