भारत का सामान्य परिचय ( bharat ka samanya parichay )
भारत का सामान्य परिचय ( Bharat ka Samanya Parichay ) -Bharat ka Samanya Parichay in hindi, India Geography, Bharat ka Bhugol, India Geography Notes
अवस्थिति : भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार
अक्षांशीय विस्तार – भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक
देशांतरीय विस्तार – भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक .
भारत सबसे उत्तरी बिंदु – इंदिरा कॉल (जम्मू कश्मीर )
दक्षिणी बिंदु – इंदिरा प्वाइंट (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिण बिंदु )
पूर्वी बिंदु – वालांगू (अरुणाचल प्रदेश)
पश्चिमी बिंदु -सरक्रीक (गुजरात)
आकार : भारत की स्थलीय आकृति व विस्तार
भारत की आकृति चतुष्कोणीय है. भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग कि.मी. है ।
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 km है तथा समुद्रतट की कुल लम्बाई 7516 km है.
पूर्व से पश्चिम इसकी लम्बाई 2933 km है जबकि उत्तर से दक्षिण 3214 km है.
भारत की प्रादेशिक जल सीमा तट रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है.
भारत का संलग्न क्षेत्रमंडल , तट रेखा से 24 समुद्री मील की दूरी तक है .
अनन्य आर्थिक जोन के अंतर्गत संलग्न क्षेत्र के आगे के वे समुद्री क्षेत्र आते है जो तट रेखा से 200 समुद्री मील की दूरी तक है .
कर्क रेखा भारत के मध्य भाग से 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
ये राज्य है – गुजरात ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड ,पश्चिम बंगाल ,त्रिपुरा एवं मिजोरम
भारत में 82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा को देश का मानक याम्योत्तर मन गया है।
यह मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से होकर गुजरती है.
इसे भी पढे : राजस्थान बजट 2020 की महत्वपूर्ण घोषणाये व पीडीएफ़
भारत के सामान्य परिचय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
पुडुचेरी एक ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जिसका फैलाव तीन राज्यों में है।
पुडुचेरी (मुख्य)- तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित
कराईकल – तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित
यनम – आंध्र प्रदेश की सीमा में अवस्थित
माहे – केरल की सीमा में अवस्थित
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अंतर्गत आने वाले प्रमुख द्वीप है – उत्तरी अंडमान, मध्य अंडमान ,दक्षिणी अंडमान ,छोटा अंडमान ,कार निकोबार , छोटा निकोबार ,बड़ा निकोबार।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’, दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थित है।
‘इंदिरा प्वाइंट ‘ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिणी बिंदु है।
बैरन द्वीप जो भारत का एकमात्र जाग्रत ज्वालामुखी है , मध्य अंडमान के पूर्वी भाग में अवस्थित है ।
नारकोंडम द्वीप (उत्तरी अंडमान के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित ) एक ज्वालामुखी द्वीप है ।
10° चैनल अंडमान को निकोबार से अलग करता है।
डंकन दर्रा दक्षिणी अंडमान और लघु अंडमान के बीच है ।
कोको स्ट्रेट , कोको द्वीप समूह (म्यांमार) एवं उत्तरी अंडमान के मध्य है ।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह , मरकत द्वीप (एमराल्ड आइलैंड ) के नाम से भी जाना जाता है ।
लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित द्वीप है . मिनीकाय लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है ।
8° चैनल मिनीकाय एवं मालदीव के बीच है ।
9° चैनल मिनीकाय को मुख्य लक्षद्वीप समूह से अलग करता है।
‘पाक स्ट्रेट ‘ तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है ।
Download India Geography Handwritten Notes PDF : Click Here